दिवाली की छुट्टियों में भारतीय कौन सी जगहों पर घूमना पसंद है।

आईए जानते हैं, दिवाली की छुट्टियों में भारतीय कौन सी जगहों पर घूमना पसंद है। भारत में दिवाली के त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोक अक्सर अपने परिवार के साथ घूमने के लिए निकल जाते हैं। दिवाली की छुट्टियों में भारतीय अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। हम भारतीयों को घूमना बहुत पसंद है। दिवाली पर ज्यादातर परिवार साथ में घूमने-फिरने के लिए जाते हैं। आज हम ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां भारतीयों को घूमना पसंद है।‌ अधिकतर लोग भारत की खूबसूरत जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। ‌ लेकिन ऐसी काफी सारी जगहें है जो भारत के बाहर मौजूद है, जहां भारतीयों को घूमना पसंद है।

दिवाली की छुट्टियों में भारतीय कौन सी जगहों पर घूमना पसंद है।


बाली

दिवाली की छुट्टियों में भारतीय कौन सी जगहों पर घूमना पसंद है।
Travel Bali

भारतीय लोगों की सबसे पसंदीदा जगह मानी जाती है। इंडोनेशिया में स्थित यह स्थान टूरिस्ट की पहली पसंद है।‌ बाली अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। भारत के लोग बाली घूमना पसंद करते हैं। बाली अपनी संस्कृति और खान-पान के कारण भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां पर आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यटक प्रकृति के करीब रह सकते हैं।

बाली में घूमने का खर्चा कितना होता है?

बाली में घूमने के लिए खर्चा लगभग 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक लग जाता है। फिर भी यह प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर है कि वह किसी हिसाब से अपने पैसे खर्चना चाहता है। सामान्य तौर पर आप कम पैसों में घूमने का प्लान बना सकते हो। आप अपने बजट के हिसाब से किसी भी टूर कंपनी से टूर पैकेज आसानी से ले सकते हैं।

बाली का वीजा कैसे लें?

बाली जाने के लिए वीजा दो तरीके से लिया जा सकता है। वीजा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन की जा सकती है। भारतीयों के लिए ओन अराइवल की सुविधा भी मौजूद है। ओन अराइवल वीजा का मतलब होता है आप वहां जाकर एयरपोर्ट पर वीजा ले सकते हैं। भारतीयों को 30 दिन का टूरिस्ट वीजा मिलता है। अगर कोई इससे ज्यादा दिन रुकना चाहता है तो 30 दिन और वीजा अवधि बढ़ाने के लिए एप्लीकेशन कर सकता है।

क्या बाली घूमने के लिए महंगा है?

हम भारतीयों को थोड़ा सा महंगा लग सकता है। लेकिन अगर आप अपने बजट को अच्छे से प्लान करके जाते हैं तो इतना महंगा नहीं पड़ता है। दुनिया के बाकी टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के मुकाबले यह सस्ता पड़ता है।


थाईलैंड

दिवाली की छुट्टियों में भारतीय कौन सी जगहों पर घूमना पसंद है।
Travel Thailand

थाईलैंड अपने टूरिज्म के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। दुनिया के हर कोने से लोग थाईलैंड में घूमने के लिए आते हैं। दिवाली की छुट्टियों में भारतीय थाईलैंड‌ घूमने के लिए जाते हैं। खूबसूरत नीले रंग के समुद्री किनारे लोगों को पसंद आते हैं। ज्यादातर लोग वहां की नाइट लाइफ को पसंद करते हैं। थाईलैंड एक खूबसूरत जगह है लेकिन अपने गलत टूरिज्म के कारण बदनाम भी है। अगर इसको सही तरीके से समझा जाए तो यह दुनिया की सबसे बेहतरीन टूरिस्ट जगह में से एक है।

थाईलैंड जाने का खर्चा कितना होता है?

थाईलैंड में घूमने का खर्चा प्रति व्यक्ति लगभग 80 हजार से लेकर 1 लाख तक हो जाता है। घूमने का खर्चा हमेशा व्यक्ति के ऊपर निर्भर करता है। लेकिन अगर आप बजट में घूमना पसंद करते हैं तो लगभग 1 लाख में अच्छे से थाईलैंड में घूम सकते हैं।अपने बजट के हिसाब से ऑनलाइन टूर पैकेज बुक करवा सकते हैं।

थाईलैंड का वीजा कैसे लें?

भारतीयों के लिए थाईलैंड का विजा ओं अराइवल मिलता है। हालांकि ऑनलाइन एप्लीकेशन की जा सकती है। अगर आप अपना समय एयरपोर्ट पर नहीं बिगाड़ना चाहते हैं तो वीजा, इंडिया से लेकर लेकर जाना ज्यादा अच्छा रहेगा।


दुबई

दिवाली की छुट्टियों में भारतीय कौन सी जगहों पर घूमना पसंद है।
Travel Dubai

दिवाली की छुट्टियों में ज्यादातर भारतीय दुबई में घूमना पसंद करते हैं। दुबई पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर काफी देशों से लोग अपना वक्त बिताने के लिए आते हैं। आलीशान बिल्डिंग्स आसमान को छुती नजर आती है। आधुनिक और पुराना दुबई दोनों ही अद्भुत लगते हैं। यहां पर लोग अक्सर खरीदारी करने के लिए आते हैं। दुबई में देखने के लिए बहुत कुछ है। दुबई पहुंचने के लिए आप फ्लाइट ले सकते हैं। दुबई की फ्लाइट 10 से 15 हजार रुपए के बजट में आसानी से मिल जाती है।

दुबई का वीजा कैसे लें?

दुबई का टूरिस्ट विजा लेना आसान है। भारत के नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दुबई का वीजा लेने में एजेंट की मदद भी ली जा सकती। एक सप्ताह के अंदर दुबई का वीजा मिल जाता है।

दुबई में कितना खर्चा होता है?

वैसे तो दुबई बजट फ्रेंडली टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। लेकिन आपको अपने बजट के हिसाब से अपना टूर प्लान करने की जरूरत पड़ती है। लगभग 60 से 70 हजार प्रति व्यक्ति का खर्चा आता है।


गोवा

दिवाली की छुट्टियों में भारतीय कौन सी जगहों पर घूमना पसंद है।
Travel Goa

दिवाली की छुट्टियों में भारतीय सबसे ज्यादा गोवा घूमने का प्लान करते हैं। जब भारतीय पर्यटक जगह की बात हो तो गोवा सबसे ऊपर आता है। दिवाली में यहां पर बहुत सारे पर्यटकों की भीड़ रहती है। यहां का माहोल लाजवाब होता है।‌ भारत के हर कोने से लोग यहां पर अपनी दिवाली की छुट्टियां मनाने के लिए आते है। गोवा बहुत सुंदर जगह है।‌ यहां का खाना बहुत ही मजेदार होता है। समुद्र के किनारे लोग अपना वक्त बिताते हैं। परिवार के साथ समय बीतने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। शाम को लोग यहां के खूबसूरत माहौल आनंद लेते हैं।

गोवा में घूमने का खर्चा कितना होता है?

वैसे तो गोवा इतना महंगा नहीं है। लेकिन दिवाली की छुट्टियों में थोड़ा महंगा पड़ सकता है। अगर आप सामान्य दीनों में गोवा घूमने का प्लान करते हैं तो 10 से 15 हजार रुपए में आसानी से गोवा ट्रिप का प्लान किया जा सकता है। फिर भी खर्चा प्रति व्यक्ति के ऊपर है कि वह कितना खर्चना चाहता है। अपने बजट के हिसाब से प्लान बनाये और गोवा घूमने का आनंद लें।

गोवा कैसे पहुंचे?

गोवा जाने के काफी आसान तरीके हैं। फ्लाइट, बस और ट्रेन सभी से गोवा जाय जा सकता हैं। आप अपने शहर की सुविधा हिसाब से किसी एक रास्ते का चुनाव कर सकते हैं।


शिमला

दिवाली की छुट्टियों में भारतीय कौन सी जगहों पर घूमना पसंद है।
Travel Shimla

अगर बात घूमने की आती है तो सभी लोग शिमला जाना पसंद करते है।‌ दिवाली की छुट्टियों मे अक्सर लोग अपने परिवार के साथ शिमला घूमने जाते हैं। शिमला में बहुत सारे खूबसूरत टूरिस्ट पॉइंट एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां के हिल स्टेशन पर सुकून महसूस होता है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए शिमला एक बेहतर जगह है। शिमला में आप प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देख सकते हैं। यह अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

शिमला में घूमने का खर्चा कितना होता है?

मेरे हिसाब से आपके ऊपर रहता है कि आप कितना महंगा होटल बुक करना चाहते हो। बाकी शिमला घूमने के लिए प्रति व्यक्ति करीबन 11 से 12 हजार रुपयों की जरूरत पड़ती है। अगर आप सस्ते में घूमना चाहते हैं तो वहां पर हॉस्टल वाला सिस्टम उपलब्ध है। लेकिन आप परिवार के साथ हैं तो आपके लिए बेहतर रहेगा कि आप एक अच्छा होटल बुक कर ले।

शिमला कैसे पहुंचे?

शिमला एयरपोर्ट करीबन 22कलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बस या ट्रेन से शिमला आसानी से पहुंचा जा सकता है।

इस दिवाली को अपनों के साथ सेलिब्रेट कीजिए। दिवाली का त्यौहार अपनों के साथ समय बिताने बेहतरीन अवसर होता है।


Also Read :- गुजरात में स्थित है, लाजवाब 11 टूरिस्ट डेस्टिनेशन

Search

About

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged.

Gallery